लतिका महंत के नाक की हड्डी तोड़ने वाली राजकुमारी महंत और उसके गैंग की गिरफ्तारी। सभी को भेजा गया जेल

अंबाला। लंबे समय से चल रहे विवाद, जिसमें राजकुमारी द्वारा लतिका महंत के साथ घर में घुस कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया था जिसमें लतिका की नाक की हड्डी टूट गयी थी। आखिरकार पुलिस प्रशासन और न्यायालय की कार्रवाई से लतिका महंत को न्याय मिला है। इस प्रकरण में राजकुमारी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लतिका महंत ने शासन-प्रशासन और न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्रवाई न्याय की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ित पक्ष का कानून व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है तथा उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में फरार आरोपी असलम को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच पूरी हो सके और सभी दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।
साथ ही लतिका महंत ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें, प्रशासन शीघ्र सुरक्षा उपलब्ध कराए। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित अधिकारी उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कदम उठाएंगे।