सच्चा सौदा मुखी की सच्चाई अब डिम्पी ने बताई

_97642464_5dff07f6-af8c-45bb-825d-9e6bde016972डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार मामले में सज़ा सुनाई जा चुकी है. फ़िलहाल वो जेल में अपनी सज़ा काट रहे हैं लेकिन उनके कुछ भक्तों के मन में उनके लिए अब भी उतना ही भरोसा है.

इसका सबूत ट्विटर पर दिख रहा है. दरअसल गुरमीत राम रहीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भारत में फ्रीज़ कर दिया गया है. अब उनका कोई भी ट्वीट नहीं देखा जा सकता. हर ट्वीट की जगह आपको ‘भारत में गुरमीत राम रहीम का अकाउंट बंद कर दिया गया है’ लिखा नज़र आएगा.

हालांकि इन पर रिप्लाई का ऑप्शन अब भी बरकरार है. ट्विटर अकाउंट फ्रीज़ होने से उनके अनुयायी काफ़ी निराश नज़र आ रहे हैं. लेकिन अभी भी डेरा सच्चा सौदा की अनुयाई महिलाओं में संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सान के प्रति श्रद्धा और मोहब्बत कम नहीं हुई .

डिंपी ने लिखा,”लव यू पापा जी, आपके सभी बेटे-बेटियां आपके साथ हैं. पापा जी, हमें _97642466_b997cafd-10c1-4e4b-a583-36b668fdff55आप पर भरोसा है, आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा. आपने हमें मानवता का पाठ पढ़ाया और सच्चाई की राह दिखाई.”

एक ट्विटर यूज़र ने लिखा,”सतगुरु जी, और कुछ नहीं चाहिए. कोई मुराद नहीं है. बस आप सलामत रहें. आपको हमारी उमर लग जाए.”

दिलजोत खन्ना का कहना है,”गुरु जी, क़ानून तो अंधा है और आप एक सच्चे संत हैं. फिर भी इस अंधे क़ानून का पालन करते हैं. लाखों बार सज़दा.”

सोनाक्षी लिखती हैं,”हमारा सतगुरु पूर्ण है, पूर्ण रहेगा. हमारा अपने सतगुरु पर विश्वास अडोल था और अडोल रहेगा.”

गुरमीत राम रहीम की पेशी से पहले हरियाणा और उसके आस-पास के इलाक़ों में कुछ लोगों ने डेरा का नाम बदनाम करने के लिए हिंसा और तोड़फोड़ की थी. पुलिस द्वारा गोली चलाने के बाद और भगदड़ मचने के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.