पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए शिव सेना हिंदुस्तान का त्रिशूल मार्च


शिवसेना हिंदुस्तान पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए 2003 से संघर्ष करती आ रही है। 2003-4 में जब शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं की न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया था तो उस समय की पंजाब सरकार ने 781 करोड रुपए का पैकेज मंजूर किया था परंतु उस समय के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार ने यह पैकेज देने के बजाय हिंदू समाज को धोखा देते हुए कांग्रेस की केंद्र सरकार से पैकेज मांगा था जबकि दूसरी ओर ब्लू स्टार ऑपरेशन में पकड़े गए आतंकवादियों को जो जोधपुर जेल में बंद रखे गए थे उनका मुआवजा कांग्रेस के पंजाब सरकार ने अब वर्तमान में भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के खजाने से तुरंत दे दिया था।
परंतु उसके बाद आने वाली अकाली भाजपा सरकार और केंद्र में वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने भी पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को अभी तक न्याय नहीं दिया है।
वर्तमान पंजाब सरकार जो आम आदमी पार्टी से संबंधित है इस सरकार का कार्यकाल भी अब समाप्त होने वाला है आम आदमी पार्टी की सरकार से हिंदू समाज को बहुत आशा थी कि यह सरकार पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के दुख दर्द को समझेगी, परंतु इस सरकार ने भी अभी तक हिंदू समाज के जख्मों पर मरहम लगाने का काम नहीं किया है। 781 करोड रुपए का पैकेज जो अब शिवसेना हिंदुस्तान की मांग है कि कम से कम 5100 करोड रुपए का पैकेज दिया जाए तथा पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के 11 सूत्री मांगों को स्वीकार किया जाए, उस पर पंजाब सरकार खामोश है।
इन सभी मांगों को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान पंजाब भर में त्रिशूल मार्च निकाल रही है जिसके तहत आज 24 जुलाई 2026 को पटियाला में जिला शिवसेना हिंदुस्तान पटियाला द्वारा सभी हिंदू संगठनों के सहयोग और समर्थन से एक विशाल त्रिशूल मार्च पटियाला के प्रसिद्ध शिव मंदिर किला चौक से निकाला गया। जिसका नेतृत्व शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी ने किया। इस त्रिशूल मार्च का उल्लेखनीय पहलू यह रहा की पहली बार बहुत समय के अंतराल के बाद हिंदू समाज जिसमें माताएं, बहने तथा युवा भाई बड़ी संख्या में निश्चित समय से पहले त्रिशूल मार्च निकालने वाली जगह पर पहले से पहुंचने लगे थे। विशेष रूप से संघ की ओर से प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ परमजीत सिंह तथा बलविंदर सिंह शिवाय प्रसिद्ध हिंदू संगठन के नेता भी खुद पहुंचे। त्रिशूल मार्च में धार्मिक अगवाई करने के लिए साधु संत समाज जिसका नेतृत्व महंत रामदत्त गिरी जी महाराज तथा महामंडलेश्वर श्री ब्रह्म नन्द गिरि जी महाराज प्रमुख श्री हिंदू तख्त
भारत ने किया । कई प्रमुख साधु संत जिनमें श्री हीरा गिरी जी महाराज ककराली पटियाला, सरपंच गिरी श्री महंत देवीगढ़ पटियाला, श्री बलविंदर गिरी जी महंत बड़ोती , श्री कृष्ण गिरी जी श्री महंत राजपुरा, श्री सुदामा गिरी महाराज जख्वाली, श्री हनुमान गिरी बोधनी वाला इत्यादि महंत और संत एवं महामंडलेश्वर आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं के इस संघर्ष में विशेष कर त्रिशूल मार्च में श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय शिवसेना हिंदुस्तान के आंदोलन को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए त्रिशूल मार्च में सम्मिलित रहे।
त्रिशूल मार्च सुबह 10:30 बजे श्री शिव मंदिर किला चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होता हुआ अदालत बाजार, जोड़ियां भाटिया, अरना बरना चौक, त्रिवेणी चौक, आर्य समाज चौक, लाहौरी गेट, लहल चौक , गुरुद्वारा दुख निवारण साहब, से श्री हनुमान मंदिर पासी रोड पर त्रिशूल मार्च के सभी प्रकार की गाड़ियां और स्कूटर मोटरसाइकिल वहां पर रुक गए तथा वहां से त्रिशूल मार्च शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में पैदल चलते हुए जिसमें सैकड़ो की संख्या में हिंदू समाज भगवा झंडा और त्रिशूल हाथों में पकड़कर डीसी कार्यालय पटियाले पहुंचा जहां पर पंजाब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी थी, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने डीसी कार्यालय के गेट बंद किए हुए थे। शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी से वार्ता करने के बाद पुलिस प्रशासन ने गेट को खोला गया। त्रिशूल मार्च में शामिल हिंदू समाज के सभी लोग कार्यालय के प्रांगण में पहुंचे जहां पर डीसी साहब की गैर हाजिरी में उनके प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम पटियाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को प्राप्त किया। इस ज्ञापन के बारे में शिवसेना हिंदुस्तान के सुप्रीमो श्री पवन गुप्ता जी ने उन्हें विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहां की 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को अब 5100 करोड रुपए का मुआवजा देना होगा तथा पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के 11 सूत्री मांगों को सरकार को स्वीकार करना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम पटियाला ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहां कि मैं इस ज्ञापन को डीसी साहब को भेज दूंगा ताकि वह मुख्यमंत्री के विचार के लिए भेजा जा सके।
ज्ञापन देने के बाद त्रिशूल मार्च में शामिल विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान में संबोधित किया और कहा कि जब तक पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा तथा पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के 11 सूत्री मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक शिवसेना हिंदुस्तान पंजाब के हिंदू समाज के सहयोग के साथ इस संघर्ष को जारी रखेगी तथा 31 जुलाई 2026 को मोहाली में पंजाब भर के शिव सैनिक तथा अन्य हिंदू संगठनों के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठे होकर के त्रिशूल मार्च के रूप में चंडीगढ़ में स्थित पंजाब मुख्यमंत्री के निवास का घेराव करेंगे तथा केंद्र सरकार भी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को न्याय देने में सक्रिय नहीं हुई तो केंद्र सरकार के खिलाफ भी शिवसेना हिंदुस्तान बड़ा आंदोलन करेगी। जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और देश के गृहमंत्री अमित शाह जी का घेराव करने का आंदोलन भविष्य में तय किया जा सकता है। उन्होंने इस त्रिशूल मार्च को सफल बनाने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं नेताओं का और विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
इस त्रिशूल मार्च में शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से शामिल होने वाले नेता श्री हेमराज गोयल, श्रीमती कांता बंसल, श्री प्रवीण कोमल, श्री शमाकांत पांडे, श्री अमरजीत बंटी, श्री रवि सोहल, श्री नंदलाल नाभा, श्री भोला शर्मा, श्री प्रदीप वर्मा, श्री महेश शर्मा (देवीगढ़), श्रीमती विमला देवी (नाभा), श्री राकेश शर्मा ( पटियाला) श्री नानक ( पटियाला)
तथा अन्य हिंदू संगठनों से श्री हिंदू तख्त भारत से ईश्वर चंद शर्मा, श्री अजय शर्मा, श्री विकास शर्मा श्री सरवन कुमार अभिषेक बंसल गुड मंडी पटियाला, बंटी बडुगर, तथा इनके अलावा अखिल सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवाय बलविंदर सिंह, महिला इकाई से स्वामी सरबजीत गिरी, संदीप अनिल तिवारी, तथा समान से विशेष करके शिवसेना के वरिष्ठ नेता श्री प्रवीण शर्मा, श्रीमती शीला देवी अपने महिला सहयोगियों के साथ, संगरूर से हिंदुस्तान बजरंग दल के श्री भव्य भारद्वाज, पतारा से हिंदू शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन आजाद, श्री राजेश केहर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू सुरक्षा समिति, श्री साहिल गोयल, श्री रविंद्र सिंगला , श्री राम हनुमान सेवा दल से श्री राजकुमार बिट्टू, श्री रमेश,श्रीमती रीता गोयल, श्रीमती सुनीता, श्रीमती वीरता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।