लड़की ने लड़का बन 2 लड़कियों से रचाई शादी

लड़की ने लड़का बन 2 लड़कियों से रचाई शादी, 5 साल तक रखा सबको दिया धोखा

एक लड़की ने लड़का बन दो लड़कियों से शादी और उनके बिजनेस करने के नाम पर लाखों रुपए भी ठग लिए।
  
लड़की ने लड़का बन 2 लड़कियों से रचाई शादी, 5 साल तक रखा सबको दिया धोखा
दो शादियां कर आरोपी कृष्णा सेन ने दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी।

हल्द्वानी. एक लड़की ने लड़का बन दो लड़कियों से शादी और उनके बिजनेस करने के नाम पर लाखों रुपए भी ठग लिए। पांच साल बाद खुलासा होने पर बिजनौर धामपुर की कृष्णा उर्फ स्वीटी सेन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।क्या है पूरा मामला

– कृष्णा ने साल 2013 में फेसबुक के जरिये काठगोदाम की युवती को प्यार के जाल में फंसाया। 14 फरवरी 2014 को दोनों की शादी हो गई।

– कृष्णा ने बिजनेस करने की बात कहकर ससुराल से 8.50 लाख रुपए ले लिए। पत्नी के जेवर भी बेच डाले। शादी के बाद वह पत्नी से दूर रहता था।

– इस वजह से दोनों में मारपीट हुई और पत्नी मायके चली गई। इसके बाद 2016 में कृष्णा ने दूसरी शादी कर ली।

– जब पहली पत्नी काठगोदाम पहुंची तो उसने दोनों के परिवार को मारने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों चुप बैठ गईं। चार महीने व दोनों पत्नियों के साथ रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लड़का बनने का था शौक

-कृष्णा को बचपन से लड़कों की तरह रहने का शौक था। उन्हीं की तरह कपड़े पहनना और रहना उसे पसंद था।

– कृष्णा का असली नाम स्वीटी सेना है। वोटर पेन कार्ड, आधार कार्ड में कृष्णा ने कहीं खुद को मेल तो कहीं फीमेल लिखवाया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.