Kuch karne vistar se

*यू पी गोरखपुर*

*गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन ‘मालिनी अवस्थी’ ने छेड़ी तान*

*गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन मालिनी अवस्थी की तान पर लोग झूमते नजर आए। मालिनी अवस्थी के अलावा भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी महोत्सव में परफॉर्म किया। आपको बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी को हुई थी।
*यूपी गोरखपुर*

*गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण*

*यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर रात गोरखपुर में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते दिखाई दिए। सीएम ने यहां बस स्टैंड के पास वाले रैन बसेरे की लोकेशन दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
*राजधानी लखनऊ*

*लखनऊ लारी कार्डियोलाजी में अटल के करीबी पूर्व विधायक का निधन*

पूर्व पीएम अटल के करीबी बिंदूलाल ने लखनऊ के लारी कार्डियोलाजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

राम जन्म भूमि व इमरजेंसी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था
अटल बिहारी वाजपेई के करीबी व पूर्व विधायक 82 वर्षीय बिंदूलाल का गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने *लखनऊ के लारी कार्डियोलाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।* उनकी अंत्येष्टि तुलसीपुर के सिरिया नदी तट पर शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ की गई। जिसमें श्रावस्ती सांसद सहित जिले के चारों विधायक व भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

बिंदूलाल वर्ष 1977, 1991 व 1996 में जिले के गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे। वह आरएसएस से भी जुड़े थे। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व समाज सेवी नाना जी देशमुख का करीबी माना जाता था। उन्होंने इमरजेंसी व राम जन्म भूमि आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान उन्हें बरेली के सेन्ट्रल जेल में डेढ़ माह बिताने पड़े थे। करीब दो वर्षों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। तीन दिन पहले उन्हें *लखनऊ के लारी कार्डियोलाॠजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात करीब दो बजे उनका निधन हो गया।* उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शव को तुलसीपुर जरवा रोड स्थित उनके निवास पर शुक्रवार सुबह लाया गया। वहां लोगों की भारी भीड़ थी। उनकी शवयात्रा में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, पल्टूराम, शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक कमलेश सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उनके पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंगू ने उन्हें मुखाग्नि दी। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
*LUCKNOW*

स्कूल में तेंदुआ घुसने की ख़बर से जिला प्रशासन में हड़कम

राजधानी में तेंदुए की दहशत से स्कूल किया गया छावनी में तब्दील

ठाकुरगंज के सेंट फ्रांसिस्को स्कूल में तेंदुआ घुसने की ख़बर से वन विभाग में हड़कम्प..

स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई तेंदुए की घूमते फिरते हुए तस्वीरे

स्कूल को पुलिस के चारो तरफ से सील, आसपास पास से लोगो को हटाया

जाड़े की स्कूल में चल रही थी छुट्टियां,

स्कूल से तेंदुआ निकालने और पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुँची

लखनऊ चिड़ियाघर से स्पेशल दस्ता तेंदुआ पकड़ने रवाना हुआ
*यूपी आगरा*

*ये है ताजनगरी में इजराइली पीएम का पूरा कार्यक्रम, सीएम योगी कर सकते हैं अगवानी*

*इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनकी एडवांस टीम ने डेरा डाल दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी आ सकते हैं। इसको देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नेतन्याहू 14 से 19 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं। 14 और 15 जनवरी को दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे 16 जनवरी को विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनका आगमन पूर्वाह्न 10.45 बजे होगा। यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचेगा। इस बीच ताजमहल पर आम पर्यटकों का प्रवेश बंद करने की तैयारी है। इजराइल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उनकी एडवांस टीम ने इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उनके स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। वहीं 16 जनवरी को शहर में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने का आदेश दिया है। यह जानकारी विशेष कार्याधिकारी (जिलाधिकारी शिविर कार्यालय) ओएन वर्मा ने दी है।*
*राजधानी लखनऊ*

*लखनऊ: सपा नेता के करीबी ने फेंके थे विधानसभा के सामने आलू, दो गिरफ्तार*

*राजधानी में विधानसभा और सीएम आवास के पास आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक कन्नौज के सपा नेता का करीबी अंकित सिंह और दूसरा डाला ड्राइवर संतोष पाल बताया जा रहा है।*

दोनों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला है कि दोनों अभियुक्तों ने शिवेंद्र सिंह, संदीप उर्फ रिक्की यादव, दीपेंद्र सिंह चौहान, संजू कटियार, प्रदीप सिंह और जय कुमार के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी।

शिवेंद्र सिंह ने पुरानी ठठिया स्थित सतीश जाटव के कोल्ड स्टोर से आलू खरीदे थे। वहीं संदीप उर्फ रिक्की यादव ने गाड़ियों की व्यवस्‍था की थी। दीपेंद्र सिंह ने आलू इन गाड़ियों में लदवाये थे।

वहां से ये सभी एक स्कॉर्पियों के जरिए आलू लदे पिकअप के पीछे-पीछे लखनऊ तक आये थे। यहां लाल बहादुर शास्‍त्री मार्ग पर रुकने के बाद 1090 चौराहे से लेकर विधान भवन तक आलू फेंके थे।

पुलिस ने बताया कि शिवेन्द्र सिंह उर्फ कुक्कू चौहान तिर्वा जनपद कन्नौज से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे, जबकि संजू कटियार वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद कन्नौज के पति हैं।
*होटल के बेसमेंट में मिले चार मजदूरों के शव, पुलिस ने ये बताई मौत की वजह*
लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक होटल के बेसमेंट में चार मजदूरों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर देर रात बेसमेंट में रुके थे और कोयला जलाकर सोए थे। वहीं परिजन ने किसी साजिश की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।ये प्रशासन का शर्मनाक बयान!पुलिस के मुताबिक, निहाल अहमद, मो शाहिद, राजकुमार और राम नरेश मजदूर थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह विभूतिखंड के कमता चौराहे के पास बने रंजिस होटल के बेसमेंट में खाना खाकर सो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह वहां पर कोयला जलाकर सोए हुए थे। पुलिस का कहना है कि मजदूर स्टोर रूम में सो रहे थे, जो पूरा शीशे से बंद था, जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मौके पर एसपी नार्थ अनुराग वत्स का कहना है कि शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत का कारण लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
[*राजधानी लखनऊ*

*होटल के बेसमेंट में मिले चार शव, सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज*
*राजधानी के विभूतिखंड में होटल रंजीत के बेसमेंट में श‌निवार सुबह चार युवकों शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों की मौत दम घुटने के कारण हुई।*
*ये चारों शुक्रवार की रात केबिन में ठंड से बचने के लिए कोयला जलाकर सोए थे। बेसमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर देखा गया कि सुबह करीब तीन बजकर 28 मिनट पर एक ने आग जलायी और उसे बंद केबिन के अंदर ले गया।*
*होटल प्रशासन ने बताया कि ये सभी होटल में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर आदि काम करते थे और राजधानी के आसपास से आते थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।*
*चार आईएएस के तबादले, राज शेखर होंगे इलाहाबाद के नए डीएम*
*गुरुवार को 28 आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती के बदलाव के साथ ही प्रदेश के चार जिले आगरा, मेरठ, रामपुर और इलाहाबाद के डीएम भी बदल दिए गए हैं।*
*सूत्रों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात राजशेखर को इलाहाबाद के नए डीएम होंगे।*  
सूत्रों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव राजशेखर को इलाहाबाद का डीएम बनाया गया है। वहीं *इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई को आगरा का डीएम बनाया जा रहा है।*  इनकी पत्नी रितु सुहास एलवाई को पहले ही इलाहाबाद से आगरा  ट्रांसफर किया जा चुका है। 
*इनके अलावा अनिल ढींगरा को मेरठ, शिव सहाय अवस्‍थी को झांसी और महेंद्र बहादुर सिंह को रामुपर का डीएम बनाया जा रहा है।*
गौरतलब है कि सरकार ने एक जनवरी को 100 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी। इनमें से 26 सेलेक्शन ग्रेड से सुपरटाइम वेतनमान (आयुक्त एवं सचिव) स्तर में पदोन्नत हुए थे। इन अधिकारियों में सात जिलाधिकारी के पद पर तो कई शासन में सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान में तैनात थे।
ताजा फेरबदल में इन पदोन्नत अधिकारियों को नए पदनाम पर तैनाती देने की मशक्कत नजर आई है। शासन में तैनात कई अधिकारियों को मौजूदा विभागों में ही पदोन्नति के पदों पर तैनाती दे दी गई है।
Mamta singh
Up chief beuro

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.