5 स्टार होटल में लेडी स्टाफर से अश्लील हरकत; मैनेजर गिरफ्तार, बेल भी मिली
लड़की का आरोप है कि होटल मैनेजमेंट और पुलिस ने लापरवाह रवैया अपनाया, ना ही कोई सख्त कार्रवाई की।
नई दिल्ली.एयरोसिटी के 5 स्टार होटल में जॉब करने वाली लड़की के साथ सिक्युरिटी मैनेजर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी कब्जे में लेकर शुक्रवार को आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे बाद में जमानत मिल गई। 29 जुलाई को बर्थडे पर गिफ्ट देने के बहाने मैनेजर ने लड़की को होटल के कमरे में बुलाया और साड़ी उतारने की कोशिश की। लड़की का आरोप है कि इस मामले में होटल मैनेजमेंट और पुलिस ने कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। बॉस ने नौकरी छोड़ने के लिए कहा – विक्टिम (33 साल) ने न्यूज एजेंसी से कहा, ”मैंने अपनी बॉस और एचआर को घटना का वीडियो दिखाया, लेकिन उन्होंने आरोपी मैनेजर पवन दाहिया को सिर्फ एक वॉर्निंग लेटर देकर छोड़ दिया। साथ ही मुझे होटल से नौकरी छोड़ने के लिए भी कहा। यहां गेस्ट सेक्शन में पिछले 2 साल से काम कर रही थी।”- ”उसने (मैनेजर) मेरी साड़ी खींची, जिसका मैंने कई बार विरोध किया। वह मुझे संबंध बनाने के लिए मजबूर करना चाह रहा था। होटल मैनेजमेंट और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई अब तक नहीं हुई।” – उधर, दिल्ली पुलिस के चीफ पीआरओ दीपेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी मैनेजर पवन दाहिया को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, शाम को उसे 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई।
वीडियो में क्या है?
– सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में लड़की सिक्युरिटी मैनेजर के सामने खड़ी थी। वहां एक दूसरा स्टाफ भी मौजूद था, लेकिन वह थोड़ी देर बाद कमरे से बाहर चला गया। इसके बाद मैनेजर ने लड़की को पास बुलाकर कई बार साड़ी खींचने की कोशिश की। इस दौरान लड़की मैनेजर की हरकतों का विरोध करती रही।
होटल की ओर से क्या कहा गया?
– दूसरी ओर, मीडिया में खबर आने के बाद होटल मैनेजमेंट ने आरोपी सिक्युरिटी मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। होटल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) राजा सिंह ने कहा कि आरोपी को सस्पेंड किया है, लेकिन लड़की को क्यों हटाया इस बारे में जानकारी नहीं है।