देश में अब लूट नहीं चलेगी, जवाब देना पड़ेगा- प्रधान मंत्री मोदी

Report : Abhinav Sharma Delhi

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधन किया । देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस बार  अपने भाषण में जम्मू कश्मीर से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद से लेकर तीन तलाक तक का जिक्र किया। राष्ट्रगान के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया और जाने से पहले यहां पर मौजूद बच्चों से भी हाथ मिलाया। पढें लाल किले से इस चौथी बार पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या खास बातें कहीं।
स्वतंत्रता दिवस लाइव अपडेट

8:34 AM-हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां देश का किसान चिंता में नहीं, चैन से सोएगा, आज वो जितना कमा रहा है, उससे दोगुना कमाएगा।
8:33 AM-हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां युवाओं और महिलाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए भरपूर अवसर मिलेंगे।
8:32 AM: हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जो आतंकवाद, संप्रदायवाद और जातिवाद से मुक्त होगा।
8:31 AM-हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से कोई समझौता नहीं होगा।
8:31 AM- हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जो स्वच्छ होगा, स्वस्थ होगा और स्वराज के सपने को पूरा करेगा।
8:30 AM-हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां युवाओं और महिलाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए भरपूर अवसर मिलेंगे।
8:28 AM-हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां गरीब के पास पक्का घर होगा, बिजली होगी, पानी होगा।
8:27 AM-हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां देश का किसान चिंता में नहीं, चैन से सोएगा, आज वो जितना कमा रहा है, उससे दोगुना कमाएगा।
8:26 AM– देश में अब लूट नहीं चलेगी, जवाब देना पड़ेगा। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी आगे और बढ़ेगी।
8:10 AM– तीन तलाक के खिलाफ पीड़ित महिलाओं ने एक आंदोलन की शुरुआत की और पूरा देश उनके साथ है।
8:05 AM- न्यू इंडिया का लोकतंत्र ऐसा होगा जिसमें तंत्र से लोक नहीं, लोक से तंत्र चलेगा।
8:00 AM-काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम टेक्नोलॉजी के साथ पारदर्शिता लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
7:57 AM– पीएम मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर के लिए जो कुछ भी होता है अलगाववादी समस्या पैदा करते हैं। पीएम मोदी ने कहा, कश्मीर में समस्या न गाली से सुधरेगी न गोली से अगर समस्या सुधरेगी तो गले लगाकर सुधरेगी। 7:55 AM-  आज आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आती है। 
7:52 AM– पीएम ने किया जीएसटी, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, कहा पूरी दुनिया ने माना भारत का लोहा।
7:50 AM– आज देश के गरीब मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं और देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
7:45 AM– अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा,  ‘कोई छोटा नहीं कोई बड़ा नहीं…सवा सौ करोड़ लोगों की सामूहिक शक्ति और नए संकल्प के साथ हम एक न्यू इंडिया के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।’
7:35 AM: पीएम मोदी ने जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ शुरू किया संबोधन, बच्चों की मौत पर कहा-125 करोड़ देशवासियों की संवेदना उनके साथ।
7:30 AM– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया, पीएम मोदी का भाषण शुरू।
7:20 AM-  पीएम मोदी को लाल किले पर सेनाओं की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
7:08 AM-पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। यहां से उनका काफिला लाल किला के लिए रवाना हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.