लोला पकड़ के अंदर कर दी यू पी पुलिस ने

रिपोर्ट : सरोज शर्मा

लखनऊ में कथित हाई प्रोफाइल देह व्यापार गिरोह से जुड़े मामले में उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला क्यूमोवा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लोला करीब आठ साल से भारत में अवैध रूप से रह रही थी और उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान तक अपना नेटवर्क संचालित कर रही थी। बताया गया कि लोला को एफआरआरओ से मिले इनपुट के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में कथित तौर पर विदेशी युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग अवधि के पैकेज तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, कुछ घंटों के लिए करीब 6 हजार रुपये, पूरी रात के लिए 20 से 25 हजार रुपये और एक सप्ताह के लिए विदेशी युवती को साथ भेजने के बदले कथित तौर पर 1 से 1.5 लाख रुपये तक लिए जाते थे।

अब जांच एजेंसियां इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। साथ ही विदेशी युवतियों की भारत में एंट्री, उनके ठहरने और अलग-अलग शहरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

पुलिस आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.