हिंदुओं पर जिहादी मानसिकता वाले बांग्लादेशी मुसलमानो द्वारा बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में शिव सेना हिंदुस्तान ने किया पटियाला में जोरदार रोष प्रदर्शन

Report : Rakesh Jaidka

शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के आह्वान पर आज पंजाब के जिला पटियाला शिवसेना हिंदुस्तान के ओर से बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या और हिंदुओं पर जिहादी मानसिकता वाले बांग्लादेशी मुसलमानो द्वारा हमले के विरोध में पटियाला में जोरदार रोष प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
आज सुबह 11:30 बजे हिंदुओं के गढ़ आर्य समाज चौक पर श्री कृष्ण कुमार गाबा जो शिवसेना हिंदुस्तान की व्यापार शाखा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके दुकान के सामने सैकड़ो की संख्या में शिवसेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भारी संख्या में आकर्षित शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ और जिहादी मानसिकता वाले बांग्लादेशी मुसलमानो के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए एक भारी जुलूस आर्य समाज चौक पटियाला से भगवान श्री परशुराम जी के चौक तक निकाला। जिसमें बांग्लादेश के हिंदू दीपू चंद्र दास अमर रहे के जोरदार नारे लगते रहे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष पूर्वक जोरदार नारेबाजी हिंदू युवकों के द्वारा लगाया जाता रहा।
जिला शिवसेना हिंदुस्तान पटियाला के इस भारी रोष प्रदर्शन में हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। यहां तक की हिंदू महिलाओं ने भी इस रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदुओं पर जिहादी मानसिकता के बांग्लादेशी मुसलमानो द्वारा हमले करके हिंदुओं की संपत्ति को, मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है उसका गुस्सा आज रोष प्रदर्शन के दौरान आम हिंदू नौजवानों में देखने में मिला।
आर्य समाज चौक से चलकर शिवसेना हिंदुस्तान का रोष प्रदर्शन भगवान परशुराम जी के चौक में पहुंचकर शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन बहुत उग्र रूप में दिखाई देने लग गया था ।जिसको मौके पर मौजूद शिवसेना हिंदुस्तान के उच्च नेतृत्व ने संयम बनाए रखने की जोरदार प्रयास किया। तथा बांग्लादेश सरकार का पुतला भारी विरोध प्रदर्शन में जूतियां मारते हुए जलाया।
इस रोष प्रदर्शन को शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा की भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए तत्काल रूप से सैनिक कार्रवाई पर रणनीति बनानी चाहिए क्योंकि जिस प्रकार से हर विषय पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत सरकार को इस मामले पर खामोशी धारण नहीं करना चाहिए बल्कि अगर हिंदुस्तान की सरकार बांग्लादेशी मुसलमान की हिफाजत के लिए बांग्लादेश बनवा सकती है उसके लिए पाकिस्तान पर हमला कर सकती थी तो अपने हिंदुओं को बचाने के लिए हिंदुस्तान सरकार को एक बार फिर से बांग्लादेश पर हमला करके उसको समाप्त करके उसे हिंदुस्तान में मिल लेना चाहिए ताकि हिंदू समाज की हिफाजत की जा सके।
इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में श्री हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार, श्री प्रवीण कोमल मीडिया सलाहकार, श्री प्रदीप खत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रीमती स्वराज घुमान भाटिया अध्यक्ष उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्रीमती कांता बंसल उपाध्यक्ष उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री कृष्णा गाबा पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री अमरजीत बंटी पंजाब चेयरमैन युवा इकाई पंजाब, श्री हितेश रिंकू पंजाब अध्यक्ष आईटी इकाई पंजाब इत्यादि नेताओं ने संबोधित किया।
इस रोष प्रदर्शन में जिला शिवसेना हिंदुस्तान के नेता पुरुषोत्तम गोस्वामी जिला देहाती प्रधान पटियाला, राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पटियाला, अशोक आनंद जिला अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना पटियाला नवदीप मित्तल जिला महासचिव हिंदुस्तान व्यापार सेना पटियाला, रवि सोहल नगर अध्यक्ष पटियाला, कृष्ण बंसल चेयरमैन हिंदुस्तान व्यापार सेना जिला पटियाला, सतीश आनंद जिला खजांची व्यापार सेना पटियाला, निखिल राणा, गुरप्रीत बग्गी, राकेश जैदका, विशू जिंदल,बॉबी, निखिल राणा नीरज शर्मा, सुरेश जिंदल, महेश शर्मा इत्यादि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.