शिव सेना हिन्दुस्तान दिलवाएगी मृतक एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार को इंसाफ

 

अगर नहीं मिला इंसाफ तो श्री पवन गुप्ता के नेतृत्व में हम ईंट से ईंट बजा देंगे- कान्ता रानी राष्ट्रीय उप प्रमुख महिला सेना शिव सेना हिन्दुस्तान

क्या सुसाइड केस राजनैतिक या ब्यूरोक्रेसी की साजिश है ? पूछा स्वराज घुम्मन अध्यक्ष महिला शिव सेना हिंदुस्तान ने

एडीजीपी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस की सी बी आई जांच करे : मांग की परवीन कोमल राष्ट्रीय मीडिया एडवाइजर शिव सेना हिन्दुस्तान ने।

रिपोर्ट : विमल

शिव सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख श्री पवन गुप्ता का सांत्वना संदेश लेकर हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की धर्म पत्नी अमनीत पी कुमार के निवास स्थान चंडीगढ़ पर शिव सेना हिन्दुस्तान के नेशनल मीडिया एडवाइजर परवीन कोमल पहुंचे।उनके साथ शिव सेना हिंदुस्तान महिला सेना के नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष श्री मति स्वराज घुम्मण, उत्तरी हिंदुस्तान महिला सेना उपाध्यक्ष श्रीमती कांता बंसल, देव प्रिय,जिला उप अध्यक्ष पटियाला राकेश कुमार भी थे।

मीडिया को मुखातिब होते हुए शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार श्री परवीन कोमल तथा श्रीमती स्वराज घुम्मन ने कहा कि श्री पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में शिव सेना हिंदुस्तान की तरफ से दिवंगत आत्मा को न्याय दिलाने के लिए हर सहयोग दिया जाएगा । श्री कोमल ने कहा कि किसी को भी जात-पात के नाम पर प्रताड़ित करना बहुत दुखद है. एक आईपीएस अधिकारी को प्रताड़ित किया गया, आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि उनकी मृतक देह का पोस्टमार्टम तक नहीं हो सका, यह बहुत ग़लत है। इस देश में लोग आपस में मिलकर रहते है लेकिन कुछ लोग इस भाईचारे को तोड़ने का काम करते है. आरोपी भले ही कितने मर्जी बड़े पद पर क्यों न बैठे हो, शिव सेना हिंदुस्तान यह मांग करती है कि इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता के नेतृत्व में शिवसेना इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी ।

इस अवसर पर शिव सेना हिंदुस्तान महिला सेना के नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष श्रीमती स्वराज घुम्मण तथा श्रीमती कांता बंसल उत्तरी भारत उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि सुसाइड नोट में लिखे गए 14 आदमियों के ऊपर FIR अब तक क्यों नहीं काटी गई। जातिगत शब्द इस्तेमाल करना क्या किसी राजनीतिक या ब्यूरोक्रिटिक साजिश के तहत किया गया? श्रीमती स्वराज घुम्मन जो भूतपूर्व डीजीपी स्वर्गीय श्री ललित भाटिया जी की धर्मपत्नी भी है ने कहा कि उनका तजुर्बा है कि कई बार राजनैतिक दबाव के कारण कई बार पुलिस अधिकारी सुसाइड करने को मजबूर हो जाते है जैसा कि उनके पति भूतपूर्व डीजीपी पंजाब ललित भाटिया जी को भी राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान की महिला शाखा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में हमेशा परिवार के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.