न्यायमूर्ति रितु बाहरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त

रिपोर्ट : परवीन कोमल

न्यायमूर्ति रितु बाहरी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। यहयह नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश आर.एस. झा की सेवानिवृत्ति के बाद 14 अक्टूबर से प्रभावी होगी। मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा, जो 2019 से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से हैं। इस नियुक्ति से पहले, उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था।
मुख्य न्यायाधीश झा का करियर शानदार रहा, वे 2007 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
दूसरी ओर, न्यायमूर्ति रितु बाहरी की कानूनी पृष्ठभूमि प्रभावशाली है। 1962 में जालंधर में जन्मी, वह तीसरी पीढ़ी के वकीलों के परिवार से आती हैं।
उन्होंने 1985 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून की डिग्री पूरी की और 1986 में पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में एक वकील के तौर पर नामांकित हुई। न्यायमूर्ति बाहरी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी कानूनी प्रैक्टिस शुरू की। बाद में उन्हें 1992 में हरियाणा के सहायक महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।
इसके बाद अगस्त 1999 में उन्हें हरियाणा के उप महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। दिसंबर 2009 में, उन्होंने हरियाणा के वरिष्ठ महाधिवक्ता के तौर पर काम किया।
हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करने के दौरान, न्यायमूर्ति बाहरी ने सेवा मामलों, भूमि अधिग्रहण, कराधान, राजस्व, श्रम विवादों और मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) मामलों से संबंधित कई मसले हल किये। इन क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव के चलते एक अत्यधिक सक्षम और जानकार न्यायाधीश के रूप में उनकी प्रतिष्ठा में बढ़ौतरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.