खबरें विस्तार से

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए लाखों नौजवानों के लिए नौकरियां लेकर आ रही है*

*नौकरियां बिना भेदभाव के योग्य उम्मीदवारों को दी जाएंगी। नौकरियों में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो भ्रष्टाचारियों को जेल में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री महात्मा गांधी स्टेडियम मैदान में आयोजित सामाजिक*

*अधिकारिता शिविर एवं दिव्यांगों के लिए निश्शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे*

*उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है*

*हर वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है*

➡ लखनऊ: उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति, प्रो. ईश्वर शरण उच्चतर सेवा आयोग के अध्यक्ष बने, गोरखपुर विश्वविद्यालय में इतिहास के हैं प्रोफेसर, आयोग में 4 सदस्यों की नियुक्ति भी हुई, बरेली डॉ. हरबंश,मथुरा डॉ.कृष्ण कुमार सदस्य बने, इलाहाबाद की रजनी त्रिपाठी सदस्य बनी, गोंडा से शेरबहारदुर सिंह भी सदस्य बने, सीएम योगी ने उच्चतर सेवा आयोग में नियुक्ति की।

➡ लखनऊ: डॉ. प्रीति गौतम उच्च शिक्षा निदेशक बनीं, राज्यपाल ने प्रीति की नियुक्ति को मंजूरी दी, काफी समय से रिक्त था निदेशक का पद, प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश।

➡ लखनऊ: कानपुर के GST कमिश्नर घूसकांड मामला, 6 अन्य आरोपियों को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में किया पेश, 5 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

➡ लखनऊ: नकली दूध फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा, दूध में नमक,निरमा और यूरिया मिलाते थे, संबंधित अधिकारियों को नहीं थी जानकारी, फैक्ट्री से ढाई हजार लीटर नकली दूध बरामद, फैक्ट्री में मौके से एक टैंकर भी पकड़ा गया, मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव का मामला।

➡ लखनऊ: संभावित सूखे के मद्देनजर मुख्य सचिव का बुंदेलखंड का दो दिवसीय दौरा, जल की आपूर्ति टैंकरों से कराने के निर्देश, आवश्यकतानुसार धनराशि देने के निर्देश, मुख्य सचिव राजीव कुमार ने तालबेहट के ग्राम पवा का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी।

➡ लखनऊ: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की बैठक, नगर निगम, प्रशासन, परिवहन विभाग के अधिकारी हुए शामिल, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अधिकारियों के साथ बनाई गई कार्ययोजना।

➡ लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल से वाराणसी और मुंबई दौरे पर, वाराणसी में अखिलेश यादव पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे, 5 फरवरी को 5 बजे सोमैया ग्राउण्ड मुम्बई में देश बचाओ महारैली को करेंगे संबोधित।

➡ लखनऊ: राज्यपाल राम नाईक ने राजपथ परेड में शामिल यूपी के NCC के कैडेट्स को सम्मानित किया, NCC ग्रुप मुख्यालय को ‘गवर्नर बैनर‘ देकर सम्मानित किया, राज्यपाल ने एक लाख का नकद पुरस्कार घोषित किया।

➡ शामली: मंत्री सुरेश राणा के स्कॉट की कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार सीआरपीएफ के 7 जवान घायल, सभी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, मंत्री को मेरठ से लेने जा रहे थे सुरक्षा कर्मी, गाड़ी के आगे कुत्ता आने से हुआ हादसा, सदर कोतवाली में मेरठ-करनाल हाईवे की घटना।

➡ मेरठ: भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, युवती से छेड़छाड़ करने का मामला, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ़्तार, आरोपियों को नहीं पकड़ पाई थी परीक्षितगढ़ पुलिस, दो आरोपी गिरफ़्तार करने के बाद थान से छोड़े थे, पुलिस ने नेता के दबाव में पहले ही थाने से छोड़े थे, छेड़छाड़ की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद, थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र का मामला।

➡ बस्ती: डीआईओएस ब्रजभूषण मौर्य का कारनामा, बोर्ड परीक्षा को सकुशल न निपटाने का दिया आदेश, डीआईओएस का जारी लेटर हुआ वायरल, डीएम,संयुक्त शिक्षा अधिकारी बस्ती, विभाग के अन्य अधिकारियों को जारी लेटर।

➡ गाजीपुर: थानाध्यक्ष के खिलाफ सपा के जंगीपुर से विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव धरने पर, कोई नहीं सुन रहा हम लोगों की बात-MLA , MLA समेत किसान सभा ने थाने का किया घेराव, ईंट भट्ठे पर अवैध शराब पकड़े जाने से नाराजगी, पूर्व MLA और किसान सभा के प्रदेश मंत्री का है ईंट भट्ठा, गाजीपुर के नोनहरा थाने का किया गया घेराव।

➡ कानपुर: मंत्री सत्यदेव पचौरी का विवादित बयान- कासगंज की घटना को बताया छोटी-मोटी, प्रदेश में छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।

➡ फर्रूखाबाद: NRHM घोटाले का आरोपी पुलिस ने पकड़ा, 7 साल से फरार चल रह था आरोपी जगदीश, कोर्ट ने हाजिर न होने पर कुर्की के दिए थे आदेश, फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर का मामला।

➡ रामपुर: सीएम ने दिव्यांग छात्राओं को दी ट्राई साइकिल, साइकिल देकर सीएम योगी छात्राओं से बोले- कहा पहले आप पढ़ो, आपको नौकरी हम देंगे, 5 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देकर किया रवाना, दिव्यांगों ने रोजगार के लिए लगाई गुहार।

➡ कौशाम्बी: रतगंहा गांव के प्रधान पर घोटाले का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस दर्ज के आदेश, एडीओ पंचायत को दिया एफआईआर के आदेश, प्रधान के खिलाफ मिल रही थी शिकायत, शौचालय निर्माण में घोटाला करने का आरोप, चायल तहसील के रतगंहा गांव का मामला।

➡ मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में NIA की रेड अभी भी जारी, 2 सर्राफ़ा व्यापारी के ठिकानों पर आज सुबह 11 बजे से चल रही छापेमारी, परिजनों से पूछताछ में जुटी एनआईए टीम, हवाला कारोबार से जुड़ा है मामला, रेड के दौरान रिश्तेदारों ने किया हंगामा, परिवार से मिलने के दौरान पुलिस से नोकझोंक।


[2/3, 7:25 PM] Jitendra Tiwari: वाराणसी: जेल तलाशी के दौरान जिला कारागार में भारी हंगामा, जेल में तैनात सिपाहियों,अधिकारियों में कहासुनी, मीडिया कर्मियो के सामने किया हंगामा, डिप्टी जेलर पर सिपाहियों ने लगाया आरोप, जेल के अंदर चल रहा है भारी हंगामा, कई बैरकों में चल रहा है सघन तलाशी अभियान, मौके पर एसपी सिटी सीओ कैंट एसीएम-4 मौजूद, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

➡ हरदोई: सण्डीला नगर पालिका ने वार्ड 5 के एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों को जारी किया नोटिस, एक सप्ताह में मकान खाली करने के आदेश, पालिका ने फर्जी बैनामा कराने का लगाया आरोप, नोटिस में भूमि का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, मकान मालिकों के पालिका ही ले रही है गृहकर,जलकर, मकान खाली करने की नोटिस से लोगों में हड़कंप।

➡ महोबा: तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं लामबंद, मुस्लिम महिलाओं ने कांग्रेस पर साधा, कांग्रेस नहीं चाहती तीन तलाक पर बने कानून, महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम भेजा पत्र, महिलाओं ने सदर तहसील से बुलंद की आवाज।

➡ गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ का कल आगमन, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करेंगे सीएम, 11.45 बजे गोरखपुर विश्विद्यालय में कार्यक्रम, मंत्री थावरचंद गेहलोत भी मौजूद रहेंगे, 1.45 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

➡ हरदोई: बोर्ड परीक्षा बंडल गायब होने का मामला, मामले में 6 लोग किए गए गिरफ्तार, डीआईओएस पहले ही हो चुके सस्पेंड, डीएम ने संलिप्त लोगों पर FIR कराई दर्ज।

➡ बरेली: शादी से इनकार करने पर साली से जीजा समेत 6 लोगों ने किया गैंगरेप, साली का अपहरण कर जबरन की शादी, पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला था, जीजा समेत 8 लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज, सभी आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी, बहेड़ी थाना क्षेत्र की घटना।

➡ इलाहाबाद: नैनी सेंट्रल जेल में मोबाइल इस्तेमाल का मामला, मोबाइल से बात करने,सेल्फी वायरल का मामला, पुलिस प्रशासन की टीम जेल में छापेमारी करने पहुंची, एसपी सिटी और एडीएम सिटी के नेतृत्व में छापा, जेल में तलाशी और जांच पड़ताल शुरू।
नमो tv net
ममता सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.