[: बिग ब्रेकिंग न्यूज़ दो जिलो की

*यू पी फैजाबाद*

*फैजाबाद में सरेआम ठेकेदार पर फायरिंग से दहशत*

*एक ठेकेदार पर सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेकेदार के हाथ में गोली लगी है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। फायरिंग की जानकारी पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।*
रौनाही थाना क्षेत्र के भरतूपुर निवासी ठेकेदार अनंत बहादुर सिंह अपने किसी काम से निकले थे और शहर के कौशलपुरी कॉलोनी में आ रहे थे। कॉलोनी के मोड़ पर चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। अचानक हुई फायरिंग में श्री सिंह को हाथ में गोली लगी। उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों के परामर्श पर उन्हें एक्सरे के लिए भेज दिया गया है। वारदात की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल सिंह सिसोदिया, नगर क्षेत्राधिकारी विक्रांत वीर और नगर कोतवाल अमर सिंह ने पहुंच कर मामले की तफ्तीश की। कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
मीडिया से बातचीत में ठेकेदार श्री सिंह ने पूरा बाजार, मिल्कीपुर सहित कई जगहों के निवासियों के नाम सहित एक विधायक को भी आरोपी बताया है। उन्होंने बताया यह मामला टेंडर के एक विवाद को लेकर है। उनके एक साथी को पहले ही मारापीटा जा चुका है और आज उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल को भी अवगत करा दिया है। विवाद पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार की ओर से अभी किसी भी तरह की लिखित शिकायत से इनकार किया है।फ़ोटो 2
[

*सीतापुर : कोहरे से दो ट्रक भिड़े, एक गंभीर*
घने कोहरे के बीच सोमवार सुबह ओवरलोड गन्ना लदा एक ट्रक दूसरे ट्रक से भिड़ गया। गोपालपुर भट्ठे के करीब हुई टक्कर में खाली ट्रक पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। एक वाहन ओवरलोड था। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए। 
आवागमन को दुरुस्त करने में पुलिस को मशक्कत का सामना करना पड़ा। दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। बताते हैं कि संपर्क मार्ग पर एक ट्रक सिधौली की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक संदना की तरफ से खाली लौट रहा था। ट्रक हादसे में खाली ट्रक पर सवार चालक बाराबंकी का सतरिख थाना क्षेत्र स्थित सेठमऊ निवासी आदर्श सिंह 32 पुत्र विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल भेजा गया है। फ़ोटो 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.