सुप्रीम कोर्ट-गुजरात की मतगणना में दखल  से इनकार

सुप्रीम कोर्ट-गुजरात की मतगणना में दखल  से इनकार

सुप्रीम कोर्ट-गुजरात की मतगणना में दखल  से इनकार नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में 25 फीसदी VVPAT पर्चियों के सत्यापन की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस की इस याचिका में कोई मेरिट नहीं मिल पाई है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि चुनाव सुधारों के लिए कांग्रेस अगल से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है। कांग्रेस की मांग है कि EVM में पड़े वोटों से VVPAT पर्चियों का मिलान किया जाए। कांग्रेस ने अपने सर्वे में 110 सीटें मिलने की बात कही है। कांग्रेस का आरोप है कि गुजरात चुनाव में EVM और VVPAT में गड़बड़ी की गई है। इसी मुद्दे के लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार शाम को आए एग्जिट पोल के नतीजों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुजरात में जीत का भरोसा है। 18 दिसंबर को कांग्रेस गुजरात में जीत का छक्का जरूर मारेगी। मामले की सुनवाई 2 बजे होगी। जिसमें कपिल सिब्बल और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी दलील देंगे। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर का मतदान कल समाप्त होने के बाद टेलीविजन चैनलों पर दिखाये गये एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर भगवा सरकार बनने का अनुमान है .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.