11 December, 2017 08:37

*राजधानी लखनऊ*

*आज से CM योगी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर*

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव से लेकर गुजरात के विधानसभा चुनाव तक सीएम योगी का अभियान जारी है। योगी आज से गुजरात में दो दिवासीय दौरे पर रहेंगे। यहां योगी गुजरात के अरावली, बांसकांठा, पाटण, मेहसाणा और गांधीनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं मंगलवार को मेहसाणा, आनंद और गांधीनगर में जनसभा और रोड शो करेंगे।

यूपी निकाय चुनाव के शानदार नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी गुजरात में भी बीजेपी के नायक के रूप में उभरे हैं। शाहद यही वजह है कि पहले चरण के लिए योगी ने गुजरात में दो दिन में 6 धुंआधार सभाएं की। 7 को योगी लखनऊ लौटे अगले दिन फिर गुजरात में ही थे। अंतिम चरण के चुनाव के लिए वह 11 और 12 दिसंबर को फिर गुजरात में होंगे।

आफको बता दें कि गुजरात के उत्तर भारतीयों को उनके हिंदुत्व और विकास का मुद्दा रास आ रहा है। उनकी चुनावी सभाओं में आने वाली भीड़ इसका सबूत देती रहती है। गुजरात गौरव यात्रा से लेकर अब तक वह छह बार गुजरात जा चुके हैं।
ममता सिंह
नमो टी वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.