अब तक की बड़ी खबरें

➡ दिल्ली: उत्तराखंड में दलित महिला को पीटने का मामला, महिला को पीटने पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने MLA राजकुमार को जारी किया नोटिस, 1 सप्ताह में देना होगा कारण बताओ जवाब, मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद उठाया कदम, पार्टी में सार्वजनिक जीवन में हाथापाई नहीं बर्दाश्त-भट्ट।

➡ गोरखपुर-फूलपुर सीट पर मतदान खत्म, गोरखपुर में 5 बजे तक 43 %, फूलपुर में 37.39 % वोटिंग, दोनों सीटों पर औसतन 40.20 फीसदी वोटिंग।

➡ फूलपुर में विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत, फाफामऊ में 43 %, सोरांव में 45 %, फूलपुर में 46.2 %, इलाहाबाद वेस्ट में 31%, इलाहाबाद नॉर्थ में 21.65 % मतदान।

➡ गोरखपुर में विधानसभा वार मतदान प्रतिशत, गोरखपुर ग्रामीण में 44 %, गोरखपुर शहर में 33 %, कैम्पियरगंज में 44 %, सहजनवा में 47 %, पिपराइच में 44 फीसदी मतदान।

➡ लखनऊ: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर 11 और मीडिया 11 के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया T20 मुकाबला, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर 11 की टीम ने जीता मैच, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर 11 ने दिया 171 रन का लक्ष्य, मीडिया 11 की टीम 125 रनों पर हुई आल टीम बुक, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पी गुरु प्रसाद की कप्तानी में हुआ मैच, 65 रन बनाकर बाबू रंजीत चौधरी रहे मैन ऑफ द मैच।

➡ लखनऊ: सिटी बस द्वारा कई लोगों को रौंदने का मामला, दुर्गा नाम के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, सैकडों लोगों ने सिटी स्टेशन के पास रखकर शुरू किया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी कर रहे है मुआवजे की मांग, मामले में दो लोगों की पहले ही हो चुकी मौत, हुसैनगंज के बर्लिंगटन चौराहे पर हुआ था हादसा।

➡ लखनऊ: पार्श्वनाथ प्लेनेट की जांच करेगा एलडीए, कॉमन एरिया में बिजली का बिल नहीं दिया, सिक्योरिटी एजेंसी को हटाने के बाद एलडीए ने जांच करने का किया फैसला, जांच पूरी होने तक अपार्टमेंट में करना होगा रखरखाव, कार्पस फंड में गड़बड़ी पर एलडीए कराएगा ऑडिट।

➡ लखनऊ: माध्यमिक स्कूलों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर बनेगा व्हाट्सऐप ग्रुप, सभी अधिकारी,प्रधानाचार्य होंगे शामिल।

➡ लखनऊ: ज़िला विद्यालय निरीक्षक ने यूपीबोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जांचने को लेकर दिए कड़े निर्देश, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन, CCTV में केन्द्रों पर जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं, मूल्यांकन केन्द्रों पर बाहरी व्यक्तियों का वर्जित, मूल्यांकन केन्द्रों पर फोटोग्राफी पर लगाई रोक , उप नियंत्रक, डीएचई ,परीक्षकों को दिए निर्देश, मूल्यांकन का कार्य 17 मार्च से होगा शुरू।

➡ वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी, मिर्जापुर दौरा, कल सुबह 10.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, बाबतपुर से दादरकलां हेलीपैड मिर्जापुर जाएंगे PM, 11.25 बजे दादरकलां में सोलर प्लांट का शुभारम्भ, मिर्जापुर से हेलीकॉप्टर से के बड़ालालपुर जाएंगे,12.35 से हस्तकला संकुल का निरीक्षण करेंगे, 1.50 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अस्सी घाट पहुंचेंगे, 20 मिनट तक पीएम मोदी नौका विहार करेंगे, 2.30 बजे PM फ्रांस के मैक्रां के साथ लंच करेंगे, नदेसर में होटल ताज में 3 बजे तक लंच करेंगे, 4.15 बजे पीएम मंडुआडीह रेलवे स्टेशन जाएंगे, वाराणसी– पटना इंटरसिटी को दिखाएंगे हरी झंडी, 4.30 बजे DLW जनसभा स्थल पर कार्यक्रम होगा, कई योजनाओं का शिलान्यास,लोकार्पण करेंगे PM, 5.35 पर डीरेका से एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना।

➡ वाराणसी: पीएम मोदी कल कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, महमूरगंज-मंडुआडीह रेल ओवरब्रिज, राजातालाब तहसील निर्माण, जयापुर गांव, कल्लीपुर में ग्राम पेयजल योजना, STF के आवासीय भवनों के निर्माण, लालबहादुर चिकित्सालय रामनगर का उच्चीकरण, सरदार पटेल डिग्री कॉलेज में लैब, राजकीय गर्ल्स कॉलेज में निर्माण का लोकार्पण करेंगे, इस दौरान कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, इंट्रीग्रेटेड सिटी कमाण्ड्स कंट्रोल सेंटर, शिवपुर-लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन की आधारशिला, फुलवरिया फोरलेन के लिए शिवपुर में रेल ओवरब्रिज, फुलवरिया कोटवा में वरुणा नदी पर पक्का पुल बनेगा, मंडुआडीह-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे।

➡ आगरा- ताज के दीदार के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे आगरा, पत्नी के साथ ताज का करेंगे दीदार, शिल्पग्राम में इमैनुएल मैक्रों का हुआ स्वागत, स्वागत के दौरान आगरा महापौर मौजूद रहे।

➡ कानपुर: ग्वालटोली योग टावर गीता गुप्ता गन शॉट मामला, बुटिक संचालिका गीता ने लिए थे एक लाख रुपए, नवीन मार्केट में गैंगेस्टर से लिए थे 1 लाख रुपए, रुपये वापस न कर पाने पर गैंगेस्टर चांद कुरैशी उर्फ महताब आलम ने मारी गोली, संचालिका के दामाद ने दर्ज कराया मुकदमा, हत्या के प्रयास और रिवाल्वर लूटने का केस, एसपी वेस्ट की टीम ने अभियुक्त को किया अरेस्ट, गैंगेस्टर के खौफ के चलते घंटों बाद दी तहरीर , बुटिक संचालिका के परिजनों ने दी थी तहरीर।

➡ कन्नौज: डीएम के आदेश पर प्रभारी DPRO ने ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित, ऑनलाइन फीडिंग न होने पर गिरी गाज, सौरिख ब्लाक में तैनात था वीडीओ।

➡ बुलंदशहर- अवैध गोदाम पर आबकारी टीम का छापा, 3 लाख की शराब के साथ मामा-भांजा अरेस्ट, पुलिस की गिरफ्त से भागे मामा-भांजा, अवैध ठेके पर तस्करी कर लाई जाती थी शराब, सिकन्द्राबाद के सिरोधन रोड पर है गोदाम।

➡ गाजियाबाद- इंदिरापुरम में दबंगों ने मंत्री डॉ. महेश शर्मा के OSD से की मारपीट, हालत गंभीर निजी अस्पताल में भर्ती, भाई के साथ दूध लेने जा रहा था, 7 आरोपियों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं।

➡ हाथरस- भू-माफियाओं ने श्मशान पर किया कब्जा, दबंगों ने चारों तरफ कराई बाउंड्री, श्मशान के पास की जमीन पर की प्लॉटिंग, श्मशान लाए शव को नहीं मिला रास्ता, 2 घंटे तक रास्ते का किया गया इंतजार, प्रशासन के हस्तक्षेप पर मिला रास्ता, गेट कोतवाली के नगला अलगर्जी का मामला।

➡ गाजियाबाद: 25 हजार का इनामी बदमाश अरुण से पिस्टल के साथ गिरफ्तार, अनिल दुजाना गैंग का सदस्य है अरुण, खोड़ा थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी।
ममता सिंह
रिपोर्टर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.