नमो टी वी पर मोदी जी की मन की बात

*🌠BREAKING NEWS*

*बोलें पीएम मोदी ‘मन की बात’ की मुख्‍य बातें*

👉 पीएम मोदी ने कहा कि 1 जनवरी का दिन विशेष है। जो लोग 21 में जन्म हैं, वो लोग वोटर बन जाएंगे। भारतीय लोकतंत्र 21 वीं सदी के वोटरों का स्वागत करता है।

👉 पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में मैं देश के युवाओं से बात करना चाहता हूं। उन्‍होंने कहा, ‘युवा आगे आएं और मंथन करें कि कैसे बनेगा न्यू इंडिया। मेरा विश्वास है कि हमारे ऊर्जावान युवाओं के कौशल और ताकत से ही न्‍यू इंडिया का सपना सच होगा।’

👉 पीएम मोदी ने यह भी कहा कि लोगों से बातचीत के दौरान मुझे यह आइडिया मिला है कि क्‍या हम भारत के हर जिले में ‘मॉक पार्लियामेंट’ आयोजित कर सकते हैं? यह 15 अगस्‍त के आस-पास होना चाहिए।

👉 पीएम मोदी के अनुरोध पर बड़ी संख्‍या में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। उन्‍होंने कहा, ‘उत्साह से भरा व्यक्ति अत्यन्त बलशाली होता है। पॉजिटिविटी और उत्साह से भरे व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं। मुझे बहुत खुशी हुई कि भारी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।’

👉 पीएम मोदी ने बताया कि कुछ देशवासियों ने इस वर्ष के उन घटनाक्रमों को साझा किया, जिनका उनके मन पर विशेष प्रभाव पड़ा, सकारात्मक प्रभाव पड़ा। कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों को भी शेयर किया।

👉पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देश को पूरी तरह से स्‍वच्‍छ बनाने पर भी जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि पूज्‍य बापू के अधुरे काम गंदगी से मुक्‍त भारत को हमें पूरा करना है। यह भी कहा कि स्‍वच्‍छता केवल सरकार करे एेसा नहीं है, यह नागरिकों की भी जिम्‍मेदारी है।

👉पीएम मोदी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के स्तर की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए आगामी 4 जनवरी से 10 मार्च 2018 के बीच दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2018’ किया जाएगा।

👉पीएम मोदी ने कहा कि हाल में ही मुझे पता चला कि यदि कोई मुस्लिम महिला हज यात्रा पर जाना चाहती है तो वह किसी पुरुष सदस्य के बिना नहीं जा सकती। मैं इस पर हैरान था कि यह कैसा भेदभाव है, लेकिन अब वह अकेली हज यात्रा पर जा सकती हैं।

👉 पीएम मोदी ने यह भी बताया कि 26 जनवरी के मौके पर 10 आसियान देशों के नेता मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे। ऐसा भारत के इतिहास में नहीं हुआ है।

👉 पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में मुझे अंजुम बशीर खान के बारे में पता चला, जिन्‍होंने आतंकवाद और नफरत भरे माहौल से निकलकर कश्‍मीर प्रशासनिक सेवा में अव्‍वल स्‍थान हासिल किया है। वह ना सिर्फ जम्‍मू-कश्‍मीर बल्कि पूरे भारत के लिए एक प्रेरणास्‍त्रोत हैं।

👉 पीएम मोदी ने हाल ही में जम्‍मू-कश्‍मीर की कुछ बेटियों के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से वो अपने सपने को साकार करने में लगी हुई हैं, उनसे वह काफी प्रभावित हुए हैं।

👉पीएम मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सबके लिए खुशियां लेकर आए। जनवरी में मकर संक्रांति मनाया जाता है। यह पंजाब लोहड़ी और यूपी बिहार में खिचड़ी और असम में बिहू के तौर पर मनाया जाता है। सभी देशवासियों को इन त्यौहारों की ढेरों शुभकामनाएं।
नमो टी वी
ममता सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.