पाकिस्तान की कॉपी रूह,अन्नाहजारे का प्रण , के बीच अटलजी का 92 वा जन्मदिन मनाया गया बड़ी धूम धाम से, खबरें विस्तार से

[ऐसे चार जवानों की मौत का सेना ने लिया बदला, पाकिस्तान की रूह गई कांप!

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के एक कमांडो को मार गिराया। कई चौकियां भी तबाह कर दीं। रविवार दोपहर बाद पाकिस्तानी सेना ने लाम (नौशहरा), पुंछ के शाहपुर और बालाकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की। लगातार गोलाबारी जारी रहने से सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है। सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट कर दिया गया है।
 जानकारी के अनुसार शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के कई घंटे चुप्पी के बाद रविवार दोपहर बाद पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इसके बाद नौशहरा के लाम सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना दोनों जगहों पर गोलाबारी की आड़ में आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रही थी। भारतीय सेना ने करारा जवाब देकर पाकिस्तान की चाल को विफल कर दिया। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना गोलाबारी करती रही। बाद में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की। हालांकि सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सैन्य चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना लगातार मोर्टार शेल दाग रही थी। रात को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एसएसजी का कमांडो मारा गया। नौशहरा सेक्टर में सीमा के उस पार शार्प शूटर के तौर पर कमांडो स्नाइपर के साथ तैनात था। वह भारतीय क्षेत्र में घात लगाकर हमले की तैयारी में था। भारतीय सेना ने बालाकोट व शाहपुर सेक्टर में भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई। सीमा पार पाकिस्तानी सेना की कई एंबुलेंसों को सीमा के करीब आते हुए देखा गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का काफी नुकसान हुआ है।
वहीं भारतीय सेना के उच्च अधिकारी लगातार सीमा का दौरा कर हालात का जायजा लेने के साथ जवानों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को राजौरी के केरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे, जिसमें एक मेजर भी शामिल थे।
अन्ना हजारे’ ने प्रधानमंत्री मोदी को दी प्राण त्यागने की धमकी
समाजसेवी ‘अन्ना हजारे’ एक बार फिर हक की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। अन्ना ने पीएम मोदी को धमकी देते हुए कहा, कि अगर सरकार उनकी मांगे मानने से इंकार करती हैं तो वह आन्दोलन करते हुए अपने  त्याग देंगे। अन्ना ने संभल के किसान सम्मेलन के दौरान ये बात कही। हजारे का कहना था, सरकार को उनकी मांगों को मानना ही होगा अन्यथा वह मार्च में दिल्ली में अपना अंतिम आन्दोलन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर देंगे।
भाजपा किसान विरोधी: अन्ना
अन्ना ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए कहा- भाजपा, कांग्रेस से ज्यादा खतरनाक है, यह लोकतंत्र को नष्ट करके रख देगी। भाजपा ने सरकार में आने के बाद से अबतक एक भी काम ऐसा नहीं किया है जो समाज के हित में हो। उन्होंने ये भी कहा, कि ये सरकार किसान और गरीब विरोधी है, किसानों के हित के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है कि भाजपा के इस सियासी खेल को खत्म कर दिया जाए।
जेल जाने के लिए तैयार अन्ना
अन्ना ने भाजपा के विरुद्ध अपने जीवन का अंतिम आंदोलन लड़ने का ऐलान करते हुए कहा, पूरा देश भाजपा से मुक्ति चाहता हैं इसलिए 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान में देश का दूसरा सबसे बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें पूरे देश की जनता उनका साथ देगी। यह लड़ाई किसानों को कर्ज मुक्त बनाने और लोकपाल बिल पारित कराने के लिए लड़ी जाएगी।
उन्होंने इस प्रेस वार्ता के दौरान देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, कि अगर जेल जाने को तैयार हों तो ही आंदोलन में शामिल होना।
प्राण त्यागने की धमकी दी
अन्ना ने कहा कि भारत को आजाद हुए भले ही 70 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अब तक देश में किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ है। गोरे तो देश छोड़कर चले गए लेकिन्ब अब कालों ने राज कर लिया हैं। सरकार को मेरी मांगे माननी ही होगी अन्यथा मैं अनशन पर बैठे-बैठे प्राण त्याग दूंगा।
[ *राजधानी लखनऊ*
 *मनकामेश्वर वार्ड में अटल जी के जन्मदिन पर 92 किलो का लड्डू काटा गया*
आज परम श्रद्धेय अतुल्ल्य "अटल जी" का 92वां जन्म दिन बहुत ही धूम धाम से मनकामे स्वर वार्ड में मनाया गया। वार्ड की *पार्षद रेखा रणजीत सिंह* के नेतृत्व में बीजेपी के समस्त वार्ड पदाधिकारियों ने अपने महानगर के अध्यक्ष लोकप्रिय नेता श्री मुकेश शर्मा जी के हाथों से अटल जी के जन्म दिन पर 92 किलो का लड्डू जनता के बीच वितरित करवाया। इस अवसर पर श्री कमल नरायन गौड़ विष्णु तिवारी उदय सिंह मुन्ना शर्मा हरी मोहन सुधांशु दीक्षित रामू निषाद भुवन पाण्डेय गुड्डू चौधरी रूद्र साहू अशोक राठौर संजय यादव बाबे तलवार नमो टी वी की प्रदेश चीफ बयूरो ममता सिंह के साथ सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर अटल जी का जन्म दिन धूम धाम से मनाया ।जय अटल जय अटल जय अटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.