3 .1.2018को लालू जी को सजा सुनाई जाए गी

रांची/ लालू यादव कोर्ट से सीधे जेल भेजे गये हैं.. हालांकि उनकी सजा का ऐलान 3 जनवरी को होगा। लालू को दोषी करार दिये जाने के बाद कोर्ट से उन्हें सीधे बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां लालू यादव को वीआईपी कैदियों की तरह रखा जाएगा. लालू यादव को यहां अपर डिवीजन सेल में रखा जाएगा. लालू यादव को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी. यानि जेल में उनके लिए अलग कक्ष होगा, जिसमें एक बेड, मच्छरदानी, टीवी होगी. इसके अलावा रोजाना सुबह उन्हें अखबार दिया जाएगा. जेल में लालू यादव को भोजन बनाने की भी सुविधा मिलेगी. लालू चाहेंगे तो वे बाहर से भी खाना मंगा सकते हैं. फिलहाल उन्हें कैदी नंबर अलॉट नहीं किया गया. कल कैदी नंबर अलॉट हो सकता है. पिछली बार की तरह उन्हें सुविधाएं नहीं मिलेगी. लालू यादव को जेल ले जाने के दौरान उनके साथ आरजेडी की दर्जनभर गाड़ियां भी थीं. चाईबासा मामले में दोषी करार होने पर लालू यादव को 3 अक्टूबर 2013 को इसी जेल में लाया गया था. 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी. इस बार भी उन्हें इसी जेल में रखा जाएगा. 3 तारीख को लालू यादव को सजा सुनाई जाएगी. लालू यादव समेत कुल 22 लोग देवघर चारा घोटाले में आरोपी थे, जिसमें से 16 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है, जबकि बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा और ध्रुव भगत समेत 6 लोगों को बरी कर दिया गया है.

दोषी करार देने के बाद लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी अपनी विफल नीतियों से ध्यान भटकाने के लिए बदले और बैर की भावना से विपक्षियों की छवि बिगाड़ रही है. उन्होंने लिखा कि लालू परास्त होने वाले नहीं है.
नमो टी वी
ममता सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.