प्रदुम्न मर्डर केस में नया मोड़

प्रद्युम्न मर्डर: जुवेनाइल बोर्ड का बड़ा फैसला, ’16 साल का हत्या का आरोपी बालिग माना जाएगा’

नई दिल्ली: गुरुग्राम के बेहद चर्चित प्रद्युम्न मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है. रेयान स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में इसी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को गिरफ्तार किया गया था. अब जुवेनाइल कोर्ट ने आदेश दिया है कि 16 साल के आरोपी के साथ बालिग की तरह बर्ताव किया जाए.

जुवेनाइल कोर्ट में दोनों ओर के वकीलों ने इस बात पर बहस की थी कि आरोपी ने प्लान बना कर हत्या को बर्बर तरीके से अंजाम दिया था, तो ऐसे में उसे बालिग अपराधियों की तरह माना जाए अथवा नहीं.

आरोपी के पिता ने जमानत मांगी थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया. सीबीआई ने कोर्ट में आरोपी को आक्रमक बताया था. बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुक्षित रख लिया था.

क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि आठ सितंबर को गुरुग्राम के रेयान स्कूल में पढ़ने वाले सात साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या कर दी गई थी. इसके तुरंत बाद हरियाणा पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था. बाद में इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया और सीबीआई ने स्कूल के ही 11वीं को छात्र को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने दावा किया था कि 11वीं के छात्र ने परीक्षा और पीटीएम टालने के लिए प्रद्युम्न का मर्डर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.