आँखों का मुफ्त निरीक्षण

*ऑपरेशन भी होंगे बिल्कुल मुफ्त*

अबोहर 16 दिसंबर। अपैक्स क्लब की ओर से आंखों की जांच व निशुल्क *आप्रेशन कैम्प 17 दिसम्बर रविवार* को स्थानीय सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला, गली नंबर 14 में लायंस क्लब, जैतो के सहयोग से सुबह 9 बजे लगाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते क्लब के प्रधान अजय गुप्ता ने बताया कि कैंप में मुख्यातिथि के तौर पर जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री संदीप जाखड़ शामिल होंगे। *कार्यक्रम में समाज सेवी अनूप मित्तल व रविन्द्र गोयल (सोनू पहाडी) ज्योति प्रज्जवलित करके करेंगें*। इस कैंप में आंखों की हर प्रकार की बीमारियों की जांच अनुभवी डाक्टरों द्वारा निशुल्क की जाएगी। आंखों के आप्रेशन वाले मरीजों को जैतो ले जाकर मुफ्त लैंस लगाए जाएंगे। दवाईयां व खाना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। *मरीज केवल 17 दिसम्बर रविवार को ही चैक व भती किए जांगे*। 18 व 19 दिसम्बर को आप्रेरशन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.