8 December, 2017 09:40

पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी, सास, दो साले व आशिक की जमानत याचिका खारिज

अबोहर (शर्मा): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज लक्ष्मण सिंह की अदालत ने सरकारी वकील व रेलवे थाना प्रभारी चरणजीत सिंह की दलीलें सुनने के बाद पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी, सास, दोनों दो साले व आशिक के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों की जमानत को खारिज कर दिया है। रेलवे पुलिस के प्रभारी चरणदीप सिंह ने बाबू राम की आत्महत्या के मामले में उसके भाई सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर मुकद्मा नं 20, 22-7-2017 को भांदस की धारा 306, 34 आईपीसी के तहत उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ चन्नी पत्नी बाबू राम, सास परमजीत कौर उर्फ रानी पत्नी जसवंत सिंह व दो साले जसपाल सिंह, जगदीश उर्फ दीपू पुत्रान जसवंत सिंह व उसके आशिक बिल्लु के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रेलवे पुलिस के प्रभारी ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायाधीश मैडम सतवीर कौर की अदालत में पेश किया था। पांचों आरोपियों का अदालत में चालान पेश किया गया। पांचों आरोपियों ने अपनी जमानत याचिका जिला फाजिल्का के एडिशनल सैशन जज लक्ष्मण सिंह की अदालत में जमानत याचिका दायर की। अदालत ने सरकारी वकील तथा थाना प्रभारी चरणदीप सिंह ने अपनी दलीलें पेश की दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपियों की जमानत को खारिज कर दिया।

फोटो : 1, थाना प्रभारी व पांचों आरोपी
[12/8, 2:16 PM] राजू पत्रकार: नई आबादी क्षेत्र में हरियाणा की शराब सप्लाई करने पर 24 बोतल शराब सहित काबू

अबोहर :फाजिल्का के एसएसपी केतनबलिराम पाटिल, एसपीडी मुख्तयार सिंह, एसपीएच विनोद चौधरी, एसपी अबोहर अमरजीत सिंह, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना एच राहुल भारद्वाज द्वारा जिला को नशा मुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल भगवान सिंह ने दौराने गश्त मुरारी लाल भट्ठा पीरखाना के निकट हरियाणा की शराब नई आबादी में बेचने वाली आरोपी सुरजीत यादव पुत्र लज्जा राम वासी नई आबादी गली नं 18 बड़ी पौड़ी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना नं 2 में मामला दर्ज किया गया है। गौर है कि भीम हत्याकांड व गुरजंट पर हुए कातिलाना हमले के बाद अबोहर में अवैध शराब माफिया का कारोबार बड़े जोरों पर चल रहा है जिसके चलते 2015-16 में चार पार्टियों ने शहर के ठेके लिए थे जिसमें राजस्थान पुरानी पार्टी, बीकानेर एंड पार्टी, शिवलाल डोडा एंड पार्टी, बलकरण भुल्लर एंड पार्टी ने शराब के ठेके लिए थे। शराब माफिया से तंग आकर राजस्थान पुरानी पार्टी अपने ठेके बीच में छोड़कर फरार हो गई थी। एक्साईज विभाग शराब माफिया पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा। ठेकेदारों का करोड़ों का नुक्सान हुआ। 2017 में जयदीप मान एंड कम्पनी ने ठेके लिए थे। शराब माफिया से दुखी होकर उन्होंने बीच में ही शराब ठेके छोड़कर फरार हो गए। एक्साईज विभाग द्वारा बाहर के ठेकेदारों को कुछ रियायतें देकर अबोहर के ठेके दिलवाए गए। अब भी शराब माफिया का बोलबाला चल रहा है। गौर है कि सुरजीत यादव व अन्य साथियों ने मिलकर शराब का गौरख धंधा चला रखा था। सीतो गुन्नो चौकी पुलिस ने कुछ रोज पहले 105 पेटी शराब सहित 3 लोगों को काबू किया था। इसके अलावा सीतो गुणो चौकी प्रभारी रंगदेव सिंह ने 134 पेटी शराब हरियाणा मार्का सहित काबू किया था। इसके अलावा सीआईए स्टाफ के प्रभारी मेजर सिंह ने 91 पेटी शराब हरियाणा मार्का इनोवा गाड़ी में से बरामद की थी। परंतु अभी तक पुलिस शराब माफिया पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। अगर इसी तरह शराब माफिया का बोलबाला रहा तो 2018 में कोई शराब ठेकेदार ठेका लेने के लिए आगे नहीं आयेगा।

फोटो 2, पुलिस पार्टी, आरोपी सुरजीत यादव
मोबाईल झपटमार युवक काबू, पूछताछ कर रही है पुलिस
-घटना के डेढ घंटे बाद पहुंची पुलिस
-पकड़े गए युवक ने साथियों को बुलाकर करवाई गुंडागर्दी
अबोहर। गत रात्रि रासा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शामलाल अरोड़ा के भतीजे एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनू अरोड़ा ‘पुनीत’ के ममरे भाई अमन अरोड़ा पुत्र राज कुमार अरोड़ा से बाजार नंबर 4 स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला एटीएम के निकट तीन बाईक सवार मोबाईल छीनकर फरार हो गए थे। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों द्वारा पीछा करने के बाद एक युवक को काबू भी कर लिया गया और शेष दो भागने में सफल हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई थी, परंतु पुलिस उक्त पकड़े गए युवक को घटना के डेढ घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिसके चलते लोगों में रोष था।
पकड़े गए युवक का हौंसला इतना था कि उसने इस डेढ घंटे के दौरान फोन पर अपने अन्य साथियों को भी बुलाया लिया, जो डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने गुंडागर्दी की और माहौल बिगड़ता देखकर वहां से डंडे फैंककर फरार भी गए। वहां मौजूद भीड़ से उक्त युवक के साथियों ने हाथापाई भी की। करीब डेढ घंटे बाद पुलिस के दो पीसीआर कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उक्त युवक को अपनी हिरासत में लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कह कि अभी उक्त पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में छीना झपटी की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई वारदाते हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक उन वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाएं है। यही कारण है उक्त असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही ऐसी घटनाएं घटित होती है। इस घटना में तो पुलिस ने सारी हद ही पार कर दी, क्योंकि झपटमार करने वाले साथी के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा पुनीत ने बताया कि उन्होंने सप्ताह पूर्व ही थाना प्रभारी परमजीत कुमार को एक प्रार्थना पत्र देकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले युवकों पर नकेल कसने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में न लाने के चलते फिर से उसके ममरे भाई अमन के साथ ऐसी घटना हुई। उन्होंने थाना प्रभारी के अलावा पुलिस उच्चाधिकारियों से ऐसे युवकों पर सत कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ऐसे भविष्य में उक्त युवक किसी वारदात को अंजाम न दे पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copy Protected by Chetan's WP-Copyprotect.