एक नंगे ने दूसरे को ढका-उत्तर कोरिया और पाकिस्तान की परमाणु खिचड़ी

तू मेरी खुजा , मै तेरी खुजाऊंगा-पाकिस्तान और उत्तर कोरिया की एक दूसरे की तरफ पीठ

9876442643
उत्तर कोरिया ने जो परमाणु परीक्षण किए, वो बम पाकिस्तान में बने थे। इस खुलासे से दोनों देशों के गठजोड़ सामने आ गया है। अरसे से दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते के आरोप लगते रहे हैं।
नॉर्थ कोरिया के बम पाकिस्तान में बने थे। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक ईस्ट एशिया में परमाणु कार्यक्रम पर बारीक और गुप्त रूप से नजर रखने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक उ. कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण में बम पाकिस्तान में बने हुए थे। अखबार ने विस्तार से रिपोर्ट दी है और दोनों देशों के बीच दशकों पुराने सहयोग का हवाला दिया है। इसेक मुताबिक, पाकिस्तान और उ. कोरिया के बीच 1970 से ही परमाणु हथियारों पर सहयोग चल रहा है। लेकिन 1998 में पाकिस्तान द्वारा चगाई में किए गए परमाणु टेस्ट के बाद इसमें तेजी आ गई।
हांगकांग में रहने वाले एक प्रमुख एनालिस्ट के मुताबिक 2005 खत्म होते होते कंप्यूटर मॉडल के जरिए परमाणु परीक्षण से सही नतीजे नहीं मिल रहे थे, तभी से उ. कोरिया की सेना और पाकिस्तान की सेना के बीच सहयोग बढ़ गया। दोनों देशों में सेना के लोग ही परमाणु उपकरणों के उत्पादन और कंट्रोल का जिम्मा देखते हैं।
सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर 2006 और मई 2009 में उ. कोरिया ने परमाणु परीक्षण किए इसमें उसका साथ दिया पाकिस्तान के सिंध में हैदराबाद स्थित सेंटर के वैज्ञानिकों ने।
बहरहाल अब ये साबित हो गया कि पाकिस्तान और उ. कोरिया के बीच परमाणु गठजोड़ के कयासों में सच्चाई जरूर है। अरसे से दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते के आरोप लगते रहे हैं। कहा जाता है कि पाकिस्तान ने ही उ. कोरिया को परमाणु तकनीक मुहैया कराई है और इसी के आधार पर उ. कोरिया अमेरिका और द. कोरिया को उकसाता रहता है और युद्ध की चुनौती देता है।